12वीं पास कंगना रनौत के पास है 91 करोड़ की संपत्ति

🟡 हिमाचल प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मंडी से 12वीं पास BJP प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मर्सिडीज कार और करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात समेत अन्य संपत्ति की मालकिन है। मंडी संसदीय क्षेत्र से BJP प्रत्याशी के रूप में कंगना रणौत ने कल मंगलवार को नामाकंन पत्र दाखिल किया , जिसमें उसने कुल 91.50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति बताई है। इसमें कुल 28.73 करोड़ की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ की अचल संपत्ति है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पास दो मर्सिडीज कारे हैं। कंगना मुंबई में 58 लाख की मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक में घूमती हैं। कंगना के पास 98 लाख रुपए की BMW कार और 53 हजार रुपए का एक वेस्पा स्कूटर भी है। कंगना के पास सोने-चांदी के गहनों व अन्य सामान की भी भरमार है। उनके पास इस समय 6.700 किलोग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपए बनती है, जबकि 50 लाख मूल्य की साठ किलो चांदी भी कंगना के पास है। कंगना के पास तीन करोड़ रुपए के हीरे भी हैं। कंगना के पास दो लाख रुपए इस समय नकद हैं, जबकि कंगना ने 17.38 करोड़ रुपए का कर्ज भी चुकता करना है। कंगना के पास मुंबई में वर्तमान मूल्य में 23 करोड़ रुपए का घर, मुंबई के खार में 15 करोड़ रुपए से अधिक फ्लैट और मनाली में वर्तमान कीमत में 4.97 करोड़ का आवास है। कंगना ने पंजाब के जीरकपुर में 2.43 करोड़ की कॉर्मिशयल संपत्ति ले रखी है। कुल्लू में कंगना के पास 1.30 करोड़ और 95 लाख के दो खसरा नंबर हैं। कंगना के खिलाफ आठ आपराधिक मामले भी इचल रहे हैं। यही नहीं, कंगना ने अपने सगे संंबंधियों को भी करोड़ों रुपए ऋण के रूप में दे रखे हैं▪️

Back to top button