प्रकाश आटो सेल्स से जादूगर डीके भारत ने आंखों पर पट्टी बांध चलाई बाइक
प्रकाश आटो सेल्स से जादूगर डीके भारत ने आंखों पर पट्टी बांध चलाई बाइक

उप्र बस्ती शहर के प्रकाश आटो सेल्स (बजाज) के सहयोग से जादूगर डीके भारत ने सोमवार को शहर के गांधी नगर में रोड शो किया। आंखों पर काली पट्टी बांध जादूगर ने बजाज की 20 बाइक से लगभग पंद्रह किमी गाड़ी चलाई। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी जादूगर ने दी। कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर प्रकाश आटो सेल्स के रवि चौधरी, सुजीत चौधरी, रिजवान खान, बलवंत उपाध्याय, हरीओम, सरदार सनम सिंह, प्रमोद सिंह, संदीप श्रीवास्तव व राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।