किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

उप्र संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी शौच के लिए गई थी। इसी बीच गांव के दो युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर बाग की तरफ लेकर चले गए। वहां पर आरोपितों ने किशोरी साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर दोनों आरोपित उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। किशोरी सुबह में घर लौटी। उसने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इस प्रकरण की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर न्यायलय भेजा। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर कहा है कि बीते बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी बाग की तरफ शौच के लिए गई थी। मोनू और धनराज दो युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उन लोगों ने किशोरी को जबरदस्ती पकड़ अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। उसे लेकर गांव के बाहर बाग की तरफ चले गए। वहां पर मोनू और धनराज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।कोतवाली प्रभारी रामकृपाल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को भुजैनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। वहां से दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

Back to top button