मोहन मांझी होंगे उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री

 

नई दिल्ली। मोहन मांझी होंगे उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री। भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला। भाजपा उड़ीसा में पहली बार बना रही है सरकार। उड़ीसा में भाजपा को मिली है ऐतिहासिक जीत। 53 साल के मोहन मांझी आदिवासी समाज से आते हैं। भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा, “PM मोदी ने जो फार्मूला बताया था- ‘ओडिशा में जन्मा व्यक्ति, ओडिशा की भाषा, संस्कृति का ज्ञान रखने वाला, ओडिशा के विकास का विजन रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री होगा’ उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया गया है… आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन माझी, जो ओडिशा में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं, 2 बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे।” ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने भुवनेश्वर स्थित राजभवन में भाजपा विधायक मोहन चरण माझी को सम्मानित किया। मोहन चरण माझी को ओडिशा का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवाती परिदा ने कहा, “अभी हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं… अब ओडिशा में सुशासन होगा, PM मोदी की गारंटियों पर लोगों को भरोसा है, हम ओडिशा वासियों के लिए कार्य करेंगे।”

Back to top button