सल्टौआ ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विकास कार्य के लिए 20 करोड़ का बजट पास

सल्टौआ ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विकास कार्य के लिए 20 करोड़ का बजट पास

उप्र बस्ती ​जिले के सल्टौआ स्थित ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। 2024-25 में विकास कार्य के लिए के लिए इस दौरान 19 करोड़ 60 लाख का लेबर बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। साथ ही कार्य योजना का प्रस्ताव, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त, राज्यवित्त आयोग और मनरेगा कार्य योजना प्रस्ताव को पारित किया गया।

बीडीओ अनिल यादव ने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए शासन स्तर से चलाए जा रहीं योजनाओं को बताया। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य से एक मत होकर कार्य करने का अनुरोध किया। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने बाल विकास परियोजना के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय ने विभिन्न योजनाओं को बताया। डॉ. मनीष ने स्वस्थ्य विभाग व एबीएसए महेंद्र त्रिपाठी ने विद्यालयों में कायाकल्प आदि की जानकारी दी।
क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने बैठक में कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के ऊपर भेदभाव का मुद्दा उठाया। दुष्यंत विक्रम सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रमुख गीता देवी ने सभी का आभार व्यक्त दिया। बैठक में एडीओ पंचायत अरुणेश पाल, अब्बूबकर, रजनीश चौधरी, मगन शुक्ल, संतोष चौधरी, पप्पू सिंह, सुशील तिवारी, रमेश, राम सहाय, संजय पाण्डेय, राजू गुप्ता, सोना देवी, सुमन, नीतू, तीजू आदि मौजूद रहे।

Back to top button