नाना के घर फंदे से लटकता मिला युवती का शव

नाना के घर फंदे से लटकता मिला युवती का शव

उप्र बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खुटहना गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव फंदे से लटकता मिला। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दुबौला राकेश मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनहा थानाक्षेत्र के पिरैला नहरिया गांव निवासी 18 वर्षीय नंदिनी पुत्री राजू चौहान का ननिहाल खुटहना गांव में है। नंदिनी के पिता बाहर रहकर रोजगार करते हैं। तीन माह से अपनी मां नीता चौहान के साथ वह ननिहाल में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह घर के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। सुबह नंदिनी अपनी बीमार नानी के साथ घर पर अकेली थी। धान की रोपाई के बाद लोग जब वापस घर पहुंचे तो नंदनी को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर भीतर जाकर देखा तो अवाक रह गए। घर के भीतर साड़ी के फंदे से नंदिनी का शव पंखे से लटकता मिला। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Back to top button