नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Happy Independence Day🙏🇮🇳🙏

नई दिल्ली।

आजादी के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

देशवासी आज आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं भार भाषण दिया है। नेहरू को 17 बार, जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार ये सम्मान मिल चुका है।

पीएम मोदी का सबसे लंबा भाषण
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है। साल 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 72 मिनट तक भाषण दिया था।

मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में 94 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने इस साल तोड़ दिया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड टूटा

मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।

Back to top button