Basti News:सहकारी गन्ना समितियों पर भाजपा का कब्जा सभी चेयरमैन निर्विरोध
Basti News:सहकारी गन्ना समितियों पर भाजपा का कब्जा सभी चेयरमैन निर्विरोध
उप्र बस्ती जिले की सात सहकारी गन्ना समितियों के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सभी पर भाजपा प्रत्याशी या उसके समर्थक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। गन्ना समितियों पर भी भाजपा का एकछत्र कब्जा हो गया। इससे भाजपाइयों में काफी उत्साह है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि जिले की सभी सात सहकारी गन्ना समितियों पर भाजपा ने पहली बार अपना परचम लहराया है। मुंडेरवा समिति पर वर्षों से रहा सपा का कब्जा हटाकर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है जो किसानों के हित में काम कर रही है। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा घोषित सभी चेयरमैन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये।
निर्विरोध चुने गए चेयरमैन
गन्ना समिति मुण्डेरवा से सुरेन्द्र प्रसाद पाठक
गन्ना समिति बस्ती से प्रदीप सिंह पिंकू
गन्ना समिति वाल्टरगंज से पुस्करादित्य सिंह
गन्ना समिति टिनिच से प्रेम प्रकाश सिंह
गन्ना समिति गौर से अरविन्द सिंह
गन्ना समिति विक्रमजोत से सिद्धांत कुमार सिंह
गन्ना समिति बभनान से अखण्ड प्रताप सिंह
चेयरमैनो का कार्यालय पर हुआ स्वागत
निर्वाचित चेयरमैनो का कार्यालय पर हुआ स्वागत पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी चेयरमैना को किया स्वागत। इस मौके पर संत कबीर नगर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विधायक अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, अनिल सिंह, प्रमोद पाण्डेय, डॉ अरविन्द सिंह, पिन्टू तिवारी, दुष्यन्त सिंह, महन्त पाल, योगेन्द्र सिंह, वरुण पाण्डेय, सिंकू सिंह, राजकुमार सोनी, सुजीत सोनी, विद्यामनी सिंह, राजकुमार शुक्ल सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।