तेज रफ्तार कार ने मीडिया कर्मी को किया घायल
नोएडा।
नोएडा ग्रेटर नोएडा पर गुरुवार रात 8 बजे एक मीडिया कर्मी की कार में पीछे से लापरवाही से कार चालक ने टक्कर मार दी। आरोपी कार की स्पीड इतनी तेज थी, कि आगे तीन से चार कारों में भिड़ गई। इस घटना में मीडिया कर्मी को गंभीर चोट लगी है और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
मीडिया कर्मी अमित राय ने बताया कि वह शाम 7 बजे घर को जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे महामाया फ्लाईओवर के आगे पीछे से कर चालक ने उनकी कर में टक्कर मार दी। घटना में उनकी कर पलट गई और उनके शरीर में गंभीर चोट लगी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
…….