Basti News: दी सिटी मांटेसरी स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री को छात्र-छात्राओं ने किया याद

Basti News: दी सिटी मांटेसरी स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री को छात्र-छात्राओं ने किया याद

उप्र बस्ती जिले में दी सिटी मांटेसरी स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आकाश , सामाजिक कार्यकर्ता कौशलेंद्र पांडेय एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रबंधक अनूप खरे ने कहा वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक प्रदेश में हम सभी को लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी ने बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा की उन्होंने कहा था। आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।
इस मौके पर संध्या त्रिपाठी ,सुषमा श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव ,श्री राम यादव ,विमला सिंह स्मिता अस्थाना शशि कला सिंह ,सोनाक्षी गुप्ता, अनुष्का मिश्रा, शिखा सिंह, दानिश राजा, कुमार आनंद, अंजू सिंह ,सविता त्रिपाठी, रोली गुप्ता ,रियास अस्थाना, स्वप्निल कनौजिया, वेदव्यास चौबे, दिशा साहू ,देवदूत बसु ,जानवी शुक्ला, कविता कसौधन ,सत्यम त्रिपाठी सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Back to top button