Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » कोलकाता 22 को आ रहे हैं ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन

    कोलकाता 22 को आ रहे हैं ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 21, 2026 बंगाल

     

    – कोयला चोरी समेत अन्य मामले की करेंगे समीक्षा, टीएमसी ने ईडी पर लगाये थे इलेक्शन स्ट्रैटजी चोरी करने के आरोप

    – 8 जनवरी को दिल्ली यूनिट ने प्रतीक जैन के ठिकानों की ली थी तलाशी

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों से कोयला चोरी मामले में एक्शन में आयी सेंट्रल एजेंसी डायरेक्टरेट ऑफ इन्फोर्समेंट (ईडी) के डायरेक्टर कोलकाता आ रहे हैं। ईडी के निदेशक राहुल नवीन ईस्टर्न जोन में सेंट्रल एजेंसी के कामकाज की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को कोलकाता पहुंच सकते हैं। उनका दौरा हाल में राजनीतिक परामर्श कंपनी इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (आई-पैक) के ऑफिस और उसके निदेशक प्रतीक जैन और कुछ अन्य लोगों के यहां कथित कोयला चोरी मामले में हुई ईडी की कार्रवाई के बाद हो रही है।
    ईडी के कार्यों की समीक्षा करेंगे राहुल नवीन: अधिकारियों ने बताया है कि ईडी के डायरेक्टर नवीन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय जायेंगे। वहां वह अपने स्टाफ से बातचीत करेंगे और जोन में जिन मामलों की जांच चल रही है, उनकी समीक्षा करेंगे। अधिकारी ने बताया कि हाल के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए, वह ईडी के अधिकारियों से उनके और कार्यालय परिसर के लिए समस्त कार्य परिस्थितियों और सुरक्षा इंतजाम पर फीडबैक भी लेंगे।
    8 जनवरी को दिल्ली यूनिट ने प्रतीक जैन के ठिकानों की ली थी तलाशी: आई-पैक के ऑफिस और उसके डायरेक्टर के आवास की तलाशी ईडी की दिल्ली यूनिट के अधिकारियों ने 8 जनवरी को ली थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और उनके अधिकारियों ने तलाशी को बाधित किया। ये लोग छापेमारी के बीच से ‘महत्वपूर्ण’ सबूत जबरन उठाकर ले गये. एजेंसी ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है।
    टीएमसी ने ईडी पर लगाये थे इलेक्शन स्ट्रैटजी चोरी करने के आरोप: तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ईडी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आई-पैक के ठिकानों से उसकी (टीएमसी की) इलेक्शन स्ट्रैटेजी से जुड़े डॉक्युमेंट्स ले जाने की कोशिश कर रही थी. आई-पैक 2021 से तृणमूल कांग्रेस सरकार को राजनीतिक परामर्श दे रही है।
    संदेशखाली में ईडी अफसरों पर हमले के बाद कोलकाता आये थे निदेशक: अधिकारियों ने कहा कि ईडी प्रमुख नियमित समीक्षा के लिए अलग-अलग इलाकों का दौरा करते रहते हैं. इसी तरह, जनवरी 2024 में दक्षिण 24 परगना जिले के संदेशखाली में एजेंसी के अफसरों पर हमले के तुरंत बाद नवीन कोलकाता आये थे. इसके बाद, उन्होंने अपने अधिकारियों से मुलाकात की थी. ऑफिस और अफसरों की सिक्यूरिटी और ऑपरेशंस की समीक्षा की थी. उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात की थी।

    Post Views: 84

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624320
    Hits Today : 2259
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.