मौनी अमावस्या पर्व से एक दिन पूर्व संगम में लाखों लगाएं डुबकी
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240208-WA0017-780x470.jpg)
प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर्व से एक दिन पूर्व ही माघ मेला प्रयागराज क्षेत्र में प्रातः काल से ही लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान प्रारंभ कर दिया था। सायं काल तक लगभग 58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।