ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

 

नई दिल्ली।दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास से अरेस्ट करके ED हेडक्वार्टर ले जाया गया है। देर शाम ED ने दिल्ली सीएम के आवास पर छापा मारा। तलाशी ली। और दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया। केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट पेटिशन डाली है। केजरीवाल को आज रात ईडी हेडक्वार्टर में रखा जायेगा और कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी मामले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, के कविता पहले से जेल में हैं।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, सीएम हैं और सीएम रहेंगे। जरूरत पड़ी तो वह जेल से सरकार चलाएंगे, कोई भी कानून उनको जेल से सरकार चलाने से नहीं रोकता। आतिशी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।

अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए – यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है।

देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।

Back to top button