संदेशखालाी के एक-एक गुनहगारों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगी भाजपा : अमित शाह
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240510-WA0244-640x470.jpg)
नदिया से अशोक झा: केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राणाघाट नदिया में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वर्षों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण होता रहा है और यह काम उनके ही नेताओं ने किया है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए सालों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया और यह उनके ही नेताओं ने किया। सीबीआई जांच कर रही है और संदेशखाली के एक-एक गुनहगारों को सीधा करने का काम भाजपा करेगी। चौथे चरण के चुनाव से पहले नदिया जिले के राणाघाट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मजीदिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए सालों तक संदेशखाली में धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया और यह उनके ही (टीएमसी) नेताओं ने किया। शाह ने कहा कि सीबीआई इसकी जांच कर रही है।बंगाल की माताओं-बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बंगाल की माताओं व बहनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, संदेशखालाी के एक-एक गुनहगारों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध को लेकर भी ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ ममता घुसपैठियों को पनाह दे रही हैं और दूसरी तरफ वोट बैंक के चलते वर्षों से शरणार्थी बनकर रह रहे बंगाल के मतुआ समुदाय को नागरिकता देने का विरोध कर रही है। शाह ने स्पष्ट कहा कि सीएए को हाथ लगाने की किसी की ताकत नहीं है। एक-एक शरणार्थी को हम नागरिकता देंगे, यह नरेन्द्र मोदी का वादा है।’कांग्रेस और टीएमसी ने देश में 12 लाख करोड़ के घोटाले किए’ है। शाह ने भ्रष्टाचार व हिंसा के मुद्दे पर भी जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि ममता ने बंगाल को बर्बाद कर दिया। उन्होंने राशन वितरण से लेकर शिक्षक भर्ती, नगरपालिकाओं में भर्ती सहित गाय तस्करी, कोयला तस्करी, सिविल सेवा की भर्ती तक में घोटाले को गिनाते हुए कहा कि ममता सरकार ने बंगाल में बेइंतहा भ्रष्टाचार किया।ममता सरकार पूरे देश में भ्रष्टाचार में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार पूरे देश में भ्रष्टाचार में नंबर वन है। शाह ने कहा कि मंत्री के घर से 50 करोड़ नकद पकड़ा गया, ये गरीब-युवाओं के पैसे थे। शाह ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने देश में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किए हैं। जिन लोगों ने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा।टीएमसी का मतलब तुष्टीकरण, माफिया व करप्शन इस बात को सब जानता है।शाह ने बीरभूम के रामपुरहाट में अपनी दूसरी रैली में भी ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि टीएमसी का मतलब तुष्टीकरण, माफिया और करप्शन है। उन्होंने यह भी कहा कि मां, माटी और मानुष की बात कहकर सत्ता में आने वाली ममता का यह नारा मुल्ला, मदरसा और माफिया में बदल गया है। शाह ने कहा कि टीएमसी के कटमनी व सिंडिकेट से पूरा बंगाल परेशान है। सिंडिकेट चलाने वाले अभी भी सुधर जाने की दी चेतावनी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कटमनी व सिंडिकेट चलाते हैं वह अभी भी सुधर जाएं, वरना बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। शाह ने बीरभूम में टीएमसी के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल का भी जिक्र किया और कहा कि वह यहां सारा अवैध कारोबार चला रहा था। गो तस्करी में भी लिप्त था और आज वह तिहाड़ जेल की हवा खा रहा है। शाह ने लोगों से आह्वान किया कि बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना है तो कमल पर बटन दबाकर राज्य से 30 से ज्यादा लोकसभा सीट भाजपा को जिताएं।शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है। वोटबैंक के लिए सीएए का विरोध कर रही हैं। ममता ने इतने सालों में बंगाल को बर्बाद कर दिया। अमित शाह ने कहा कि यहां जो बम धमाके होते हैं, वे लोगों को डराने के लिए ममता कर रही हैं लेकिन चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती की है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। ममता के गुंडों की अब हिम्मत नहीं है कि वो आपको वोट डालने से रोक सकें। शाह ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में मतुआ समाज के लोग शरणार्थी बने हुए हैं। एक ओर ममता सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है और दूसरी ओर मतुआ समाज के लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है। सीएए के खिलाफ घुसपैठियों का जुलूस निकाल रही है और सीएए को वापस लेने की बात कर रही है। शाह ने कहा कि बंगाल में हर हाल में नागरिकता अधिनियम लागू होगा इसे कोई नहीं रोक सकता। रिपोर्ट अशोक झा