शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी अकबर अली के खिलाफ मुकदमा
शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी अकबर अली के खिलाफ मुकदमा

उप्र बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने पर जानमाल की धमकी भी देने का आरोप है। थाना प्रभारी शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के ही रहने वाले आरोपी अकबर अली के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया। हर्रैया थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने तहरीर देकर बताया है कि उसका संपर्क में गांव का ही एक युवक आया। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाया। शादी के लिए कहने पर बार-बार टाल जाता। तीस दिसंबर 2022 को जब घर से शौच के लिए बाहर जा रही थी, तभी वह उसे गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने के लिए फिर कहा तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगा और शादी से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अकबर अली के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच महिला निरीक्षक अनीता यादव को सौंपी गई है।