महिला ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप जांच मे जुटी पुलिस

महिला ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप जांच मे जुटी पुलिस

उप्र बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे कई दिनोंं तक भूखा-प्यासा रखा गया। निर्वस्त्र करके पिटाई की गई और जब वह बेहोश हो गई तो उसे गन्ने के खेत में फेंक आए। आरोप है कि वहां से किसी ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया।

उधर, पुलिस का कहना है कि महिला इससे पहले अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। अब दुष्कर्म की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंची है। उसके आरोपों के आधार पर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर परशुरामपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पीड़िता का कहना है कि परशुरामपुर कस्बे के एक स्टोर पर कार्य करने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। मगर सजातीय न होने के कारण उसके घर वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। जिस पर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर लिया। उसका पति चंडीगढ़ में काम करने के लिए चला गया। आरोप है कि जिसके बाद उसके सास, ससुर और देवरों ने उस के साथ अभद्र व्‍यवहार किया। पति जब घर आया तो वह भी उस को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि हालत ठीक होने के बाद वह थाने पर पहुंची, तो उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वह सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अरविन्द शाही ने बताया कि थाने में शिकायतकर्ता महिला ने एक अगस्त को शिकायती पत्र देकर पति व अन्य ससुरालियों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ महिला उत्पीड़न व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पूर्व में भी महिला ने संगीन आरोप में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके रहने के इंतजाम के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद वह एक महिला रिश्तेदार के पास रहने चली गई थी। अचानक आठ अगस्त को डीएम कार्यालय पहुंचकर उसने पति समेत अन्य ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि महिला के पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर मेडिकल कराया जा रहा है। दुष्कर्म आदि के आरोपों की विवेचना की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button