अपना दल एस ‌को महिलाओं का मिला समर्थन -संजय सिंह पगार

अपना दल एस ‌को महिलाओं का मिला समर्थन -संजय सिंह पगार

उप्र बस्ती जिले में अपना दल (सोनेलाल) पर जोन की 67 प्रतिशत आधी आबादी ने अपना विश्वास जताया है। यह तथ्य तब सामने आया जब ‌जोन में दो सितंबर से दो अक्तूबर तक सदस्यता दल ने सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान में जहां भी पार्टी के लोग पहुंचे वहां महिलाओं ने भरपूर समर्थन किया। इसका कारण आधी आबादी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌अनुप्रिया पटेल ने खासा उत्साह व उमंग भरा है।

यह कहना है जोन प्रभारी संजय सिंह पगार का। वह पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष विवेक पटेल का अनुभव काम आया है। मातृ शक्ति ने अभियान को समारोह में बदल दिया।

जिलाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि अपना दल एस लगातार जमीनी स्तर से जुड़कर संगठन को मजबूत कर रहा है। महिलाओं की भागीदारी संगठन को धार देगी। बैठक को दल के प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल, रामकुमार चौधरी, आजाद पाल सूर्यवंशी आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर अर्चना पाल सिंह,ममता पाल,सीता, राधिका, कुशलावती, प्रमिला, पूनम, गीता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button