यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के संदर्भ पुस्तकालय में वाङ्मय सहित्य की स्थापना

लखनऊ। यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 383वाँ वाङ्मय सहित्य की स्थापना हुई।

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन, लखनऊ’’ के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 383वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ती आर्किटेक्ट सुश्री स्वप्निल सिंह गंगवार ने अपने पूज्य नाना-नानी स्व. रामदास गंगवार एवं स्व. शांति देवी गंगवार की स्मृति में मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘समाज में प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान प्रमुख अधिकारी तक ऋषि के विचार पहुँचाने का लक्ष है।’’ श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी ने गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों को वाङ्मय साहित्य भेंट करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र देव, श्रीमती ऊषा सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह गंगवार, आर्किटेक्ट सुश्री स्वप्निल सिंह गंगवार, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री वी.के. श्रीवास्तव पूर्व ई.एन.सी. पी.डब्लू.डी. यू.पी. इत्यादि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button