मिर्जापुर में हीट स्ट्रोक से सात होमगार्ड सहित अब तक 12 की मौत

मिर्जापुर में हीट स्ट्रोक से सात होमगार्ड सहित अब तक 12 की मौत

 

मिर्जापुर में हीट स्ट्रोक से सात होमगार्ड सहित अब तक 12 की मौत।

7 होमगार्ड,3 सफाई कर्मियों की हीट स्ट्रोक से मौत।

1 चकबंदी अधिकारी,1 CMO ऑफिस कर्मचारी की मौत।

चुनाव ड्यूटी में लगे अबतक 12 कर्मचारियों की मौत।

मिर्ज़ापुर में भीषण गर्मी और लू की वजह से चुनावी ड्यूटी के लिए बाहर के जिलों से आए 7 होमगार्ड की मौत गई है जबकि 17 होमगार्ड को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न जनपदों से यह होमगार्ड चुनावी ड्यूटी के लिए आए थे। मिर्जापुर में चुनावी ड्यूटी करने आए 21 से अधिक होमगार्ड पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पर पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचे गए थे। यहां आकर अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी। आनन-फानन में सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।इस दौरान छह होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। फिलहाल करीब 17 होमगार्डों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बता दें कि होमगार्डों की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भर्ती मरीजों का हाल जाना।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं, कल वोटिंग है। चुनावी ड्यूटी में अलग-अलग जिलों से आए जवानों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी देखभाल मेडिकल कॉलेज के स्टाफ कर रहे हैं। अब तक 7 होमगार्डों की मौत हुई है। पोलिंग बूथ पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों को पानी ORS के घोल आदि की व्यवस्था की गई है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि सावधानी बरतें।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज रवानगी हुई। इसी दौरान 7 होमगार्डों की मौत हो गई। इनमें दो गोंडा, एक प्रयागराज, एक बस्ती, एक कौशांबी और एक मिर्जापुर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कृष्णपाल अवस्थी, बच्चाराम, सत्यप्रकाश, श्रीराम जियावन यादव, अविनाश पांडेय, त्रिभुवन सिंह, रामकरन के रूप में हुई है। घरवालों को तत्काल सूचना दे दी गई। राहत संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Back to top button