अखिलेश यादव को समाजवाद फिर से पढना चाहिए लोहिया के समाजवाद से उनका कुछ लेना देना नही है:अनिल राजभर 

अखिलेश यादव को समाजवाद फिर से पढना चाहिए लोहिया के समाजवाद से उनका कुछ लेना देना नही है:अनिल राजभर

गोण्डा। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन जिला योजना समिति की बैठक मे भाग लेने के उपरांत पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को समाजवाद फिर से पढना चाहिए।

जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार गोण्डा में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।

पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को समाजवाद फिर से पढना चाहिए। उन्होने कहा कि डाक्टर लोहिया के समाजवाद से वर्तमान समाजवादी पार्टी का कुछ लेने देना नही है। लोहिया का समाजवाद अखिलेश यादव ने अभी पढा नही है। अखिलेश को पता नही डाक्टर लोहिया चित्रकूट में रामायण मेले का आयोजन कराया करते थे।इस सम्बंध मे उनको जानकारी करना चाहिए। करे भी कैसे उनको परिवार से बाहर निकल कर सोचने की फुर्सत हो तो। उनको गुंडा माफियो के संरक्षण के अलावा कोई काम नही है। समाजवाद की बात उनके मुंह से शोभा नही देती है।

 

वही राहुल गांधी पर भी तज कसते हुए कहा कि उनका कन्फ्यूजन कांग्रेस पार्टी को बंगाल के खाडी में ले डूबेगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई सबक नही सिखना चाहते जनता की जनभावनाओ के साथ नही जुडना चाहते। लोक सभा समिति की नोटिस पर कहा बगला सदस्यो के लिए है। आप गांधी परिवार से है इसलिए खास नही है। जो सांसद है उनके लिए आवास है। बडी उम्मीद थी कि राहुल गांधी नैतिकता के आधार पर बगला खाली कर देगे आवास कमेटी को कहना नही पडेगा।लेकिन नैतिकता दिखाने के बजाय राजनीति कर रहे है। जो सांसद है उनके लिए आवास बनाए गये है। पूर्व सदस्यो को रहने का कोई प्रावधान नही है। ऐसे मे कैसे  आवास मे रह लेगे।मंत्री ने यह भी कहा कि सैनिकों और स्वतंत्र संग्राम सेनानियों का अपमान करना संवैधानिक एजेंसियां पर टिप्पणी करना उनके संस्कार में शामिल है।  राहुल गांधी का यही कन्फ्यूजन कांग्रेस पार्टी को बंगाल की खाड़ी में ले डूबेगा।

 

कांग्रेस पार्टी किस बात के लिए सत्याग्रह कर रही है यह स्पष्ट करें

कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सत्याग्रह को लेकर कहा आप पिछड़ों का मजाक उड़ाएंगे। आप पिछड़ों को गाली देंगे। किस बात के लिए आप सत्याग्रह कर रहे हैं। न्यायालय ने जो फैसला सुनाया है। उसके विरूद्ध आप सत्याग्रह कर रहे हैं। पहले तो कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए सत्याग्रह आंदोलन किस लिए कर रहे है।

Back to top button