युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही रहने वाले युवक पर है। थाना प्रभारी मुंडेरवा राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने तहरीर में बताया है कि वह बारह अगस्त रक्षाबंधन के दिन अपने मामा के घर गई थी। यहां से दोपहर करीब 12 बजे अपने घर लौट रही थी। अपने गांव के सिवान में पहुंची तो रास्ते में गांव का ही रहने वाला संतोष आ गया। उसने हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।