सिक्किम में हिमस्खलन में यूपी के बाप-बेटी सहित 7 पर्यटकों की मौत

सिक्किम में हिमस्खलन में यूपी के बाप-बेटी सहित 7 पर्यटकों की मौत
सिक्किम : अचानक हिमस्खलन की चपेट में आने से सात पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं कई पर्यटक लापता बताये जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर यह घटना पूर्वी सिक्किम के जवाहलाल नेहरू मार्ग पर 14 माइल इलाके में घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 30 पर्यटक अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय फौज और एनडीआरएफ की टीम ने पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन “स्वास्तिक” लांच किया। काफी देर तक बर्फ में दबने से अब तक सात पर्यटको की मौत होने की जानकारी मिली है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा बताया जा रहा है। सेना के जवानों ने अब तक 16 और पर्यटकों को बर्फ से बरामद किया है। उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में हारती कराया गया है। जबकि अभी भी कई पर्यटक लापता बताये जा रहे हैं। इस हादसे में यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के भी दो लोगों की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत बाल सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ निवासी चंदन चौकी पलिया अपने परिवार के साथ  सिक्किम घूमने गए  थे । वहां बर्फ पहाड़ से खिसक कर आ गई । बाल सिंह एवं उनकी 6 साल की पुत्री की उसमें दबकर मौत हो गई। शव गुरुवार तक आने की उम्मीद है। जिले में शोक की लहर है।

Back to top button