मुण्डेरवा नगर पंचायत पर बसपा के सुनील सिंह को मिली जीत

मुण्डेरवा नगर पंचायत पर बसपा के सुनील सिंह को मिली जीत

उप्र बस्ती जिले में नगर पंचायत मुंडेरवा में पहली बार हुए चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुनील सिंह को जीत मिली। सुनील सिंह को कुल 3015 वोट मिला। उन्होंने सपा प्रत्याशी मो. आरिफ उर्फ दरोगा को 50 मतों से हरा दिया। उन्हें कुल 2965 वोट मिला। यहां से निर्दल उम्मीदवार सत्यनारायण जयसवाल 2678 वोट पाकर तीसरे व भाजपा प्रत्याशी कृष्ण जयसवाल को 1507 चौथे नंबर पर रहे।

नगर पंचायत मुंडेरवा से वार्डो विजयी सदस्य

मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड 1 से दर्शन देवी, दो से मनिराम, 3 से हरीश चंद्र भारती, 4 से सचिन, 5 से किस्मत अली, 6 से राम प्रकाश मिश्र, 7 से श्याम सुंदर, 8 से प्रर्मिला देवी, नौ से चंद्रमोहन, 10 से राधेश्याम पाल, 11 से सरिता चौधरी, 12 से भागवत कुमार चौधरी, 13 से संध्या सिंह, 14 से सत्या देवी, 15 से मुसिना खातुन जीतीं।

Back to top button