दुधवा टाइगर रिजर्व में नर हाथी का शव मिला

दुधवा टाइगर रिजर्व में नर हाथी का शव मिला

लखीमपुर खीरी। आज सुबह सठियाना रेंज की बेलाघाट बीट दुधवा टाइगर रिजर्व  में एक जंगली नर हाथी की मौत हो गई। शव  सुबह वनकर्मियों ने देखा। प्रथमदृष्टया हाथी की मौत आपसी संघर्ष में होना बताया गया है। मृत हाथी के शरीर पर घावों के कई निशान भी मिले हैं।  डाक्टरों के पैनल से हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें संघर्ष के चलते मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी देते हुए एफडी बी प्रभाकर ने बताया कि उस स्थल पर दो दिन पूर्व 30 – 40 हाथियों की मौजूदगी देखी भी गयी थी।

Back to top button