लव जिहाद संगठन का सदस्य था साहिल!

लव जिहाद संगठन का सदस्य था साहिल!
बुलंदशहर। देश की राजधानी दिल्ली में हाई स्कूल की छात्रा साक्षी की चाकू से गोदकर और पत्थर से वार कर निर्मम हत्या करने के हत्यारोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बुलंदशहर से साहिल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जनपद के किसी भी थाने में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है।

रविवार को दिल्ली में हाई स्कूल की छात्रा साक्षी की निर्मलता पूर्वक हत्या कर दी गई उसे बुरी तरह चाकू से गोदा गया यही नहीं पत्थर से भी प्रहार किया गया हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची और बुलंदशहर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

Back to top button