राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल चार सितम्बर को करेगीं बस्ती का दौरा

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल चार सितम्बर को करेगीं बस्ती का दौरा

उप्र बस्ती में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल चार सितम्बर को बस्ती दौरे पर आ रही हैं। राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों मे जुटा है। कार्यक्रम जनपद में आगामी चार सितम्बर को प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत डीएम प्रियंका निरंजन ने विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम लेदवा में अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत, आगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण के बाद डीएम ने सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शनिवार को उन्होंने विकास खंड सल्टौआ के लेदवा ग्राम पंचायत का दौरा किया तो शाम को विभिन्न विभागों से जुड़े 50 से अधिक अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। और कार्यों की समीक्षा किया। लेदवा पहुंच कर लिया जायजा लिया सल्टौआ। डीएम प्रियंका निरंजन प्रशासनिक अमले के साथ विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत चौकवा पहुंची। वहां पर लेदवा ग्राम में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। जहां पर मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो राज्यपाल यहां के अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगी।

Back to top button