सहारा समूह के मु​खिया सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन

लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली जाने माने बिजनेसमैन और सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। बिहार के अररिया जिले के रहने वाले सुब्रत रॉय की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में हुई और फिर वो गोरखपुर पहुंच गए। साल 1978 में सुब्रत रॉय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बिस्कुट और नमकीन का व्यापार शुरू किया। एक कमरे में दो कुर्सी और एक स्कूटर के साथ उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये तक का सफर तय कर किया। दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने चिट फंड कंपनी शुरू की।

Back to top button