हाथी ने कुचल कर महिला की ली जान

सिलीगुड़ी : हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। घटना सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी पानीटंकी संलग्न रामधन जोत इलाके घटी। मृत महिला का नाम गौरी अधिकारी है। मृतक पानीटंकी के गौरसिंह जोत का रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ महिलाएं जलावन की लकड़ी लेने के लिए टुकुरियाझार जंगल में गई थी। तभी हाथी ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। भागने के क्रम में गौरी अधिकारी गिर गई। जिसके बाद हाथी गौरी अधिकारी को कुचल दिया।घटना में गौरी अधिकारी की मौत पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर वन विभाग के टुकुरियाझार रेंज के रेंजर और पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।यह पूरा क्षेत्र हाथी का है। लोगों को जंगल में जाने की मनाही भी की जाती है पर लोग वन विभाग की नहीं सुनते है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button