चाय श्रमिक की तरह मकईबाड़ी चाय बागान में पत्ती तोड़ती नजर आयी नजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के सात दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में वह आज सुबह कड़ा के के ठंड में चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आई। इस दौरान वह श्रमिकों जैसा ही माथे पर भक्कू लगा कर चाय तोड़ने में व्यस्त रही। इस दोरान वह अपने पास चाय श्रमिकों से बात भी करती रही। मुख्यमंत्री का आदिवासियों को भूमि पट्टे से लेकर चा सुंदरी योजना तक कई सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री कल बागडोगरा पहुंचकर वह सड़क मार्ग से कर्सियांग के लिए रवाना हुई थी। यहां अजूबा आज यहां वह शादी समारोह में भाग लेगी। मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के पुत्र आबेश की शादी होनेवाली है। आवेश पेशे से एक डॉक्टर हैं। आवेश ने केपीसी मेडिकल कॉलेज से डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त की है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आबेश ने अपनी सहपाठी दीक्षा छेत्री के साथ दोस्ती थी। कार्सियांग की रहनेवाली दीक्षा के साथ दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। अब आवेश दीक्षा से शादी करेंगे। अगले महीने आवेश की शादी है। शादी समारोह से पहले मुख्यमंत्री 6 दिसंबर को दार्जिलिंग पहुंच रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, शादी समारोह कर्सियांग के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होगा। आबेश-दीक्षा की सगाई सात दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस दिन दूल्हे के साथ वहा मौजूद रहेंगी। कार्सियांग जा सकती हैं।इससे पहले, मार्च की शुरुआत में दार्जिलिंग की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था, ”मैं अपने परिवार के एक सदस्य की शादी यहां कर रही हूं। शादी तय हो गयी पहाड़ी लड़की से। मैं उसे एक गृहिणी के रूप में अपनाऊंगी। दार्जिलिंग में मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक: वहीं, मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का दार्जिलिंग दौरा तय हो गया है। खबर है कि उनके रहने की व्यवस्था मकईबारी टी एस्टेट के मैनेजर के बंगले में की गयी है। सगाई के बाद 16 दिसंबर को कर्सियांग के एक पांच सितारा होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार, दीक्षा की मां नहीं है और पिता सुरेन छेत्री कार्शियांग नगरपालिका में क्लर्क हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीक्षा-आबेश शादी के बाद कोलकाता में रहेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम ममता 8 तारीख को सरकारी सेवा वितरण समारोह में शामिल होंगी। उम्मीद है कि वह उस दिन कर्सियांग से पहाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे। मुख्यमंत्री नौ दिसंबर को कर्सियांग से अलीपुरद्वार के लिए रवाना होंगी। सूत्रों के मुताबिक बागडोगरा फिर से कर्सियांग की राह पर है। ममता बनर्जी बागडोगरा से विशेष विमान से हासीमारा वायुसेना स्टेशन के लिए रवाना होंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से अलीपुरद्वार पहुंचेंगे। उस दिन अलीपुरद्वार से अगले दिन यानी 10 दिसंबर को अलीपुरद्वार स्टेडियम में सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10 दिसंबर को अलीपुरद्वार में रहने के बाद मुख्यमंत्री 11 दिसंबर को जलपाईगुड़ी के बानरहाट में एक अन्य आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन दो कार्यक्रमों में भूमि पट्टे वितरित किये जाने हैं।
11 दिसंबर को बानरहाट समारोह संपन्न कर मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगी। 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में एक अन्य सरकारी सेवा वितरण समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री का उसी दोपहर कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है। राजनीतिक हलकों का मानना ​​है कि उनका उत्तर बंगाल का सात दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाजपा नेताओं का मानना है कि पिछले दिनों उत्तर बंगाल दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंच पर ही चाय श्रमिकों के चाय पत्ती तोड़ने बाली भक्कु को माथे पर लगाकर श्रमिकों का सम्मान बढ़ाया था। भाजपा नेता मनोज तिग्गा और सांसद राजू बिष्ट का कहना है कि चाय श्रमिकों से सीएम को इतना ही प्रेम है तो घर बनाने के लिए मजदूरों को जमीन का पट्टा दे। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button