असम से पैदल चलकर अयोध्या जा रहा साधु-संतों का दल

असम से पैदल चलकर अयोध्या जा रहा साधु-संतों का दल

उप्र बस्ती जिले में असम प्रदेश से राम भक्त साधु-संतों का दल अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के इरादे से पैदल यात्रा करता हुआ अयोध्या धाम जा रहा है। यात्रा के 68वें दिन बस्ती जिले के कप्तानगंज व छावनी कस्बे में पहुंचे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे शैलेंद्र बाबा ने कहा कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद बन रहे श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले हैं। विश्व की मंगल कामना लेकर निकली यात्रा का उद्देश्य भारत वर्ष को हिंदूराष्ट्र घोषित कराना है।
छावनी कस्बे में असम से आए साधु दल ने रात्रि विश्राम किया। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए साधू दल अयोध्या की तरफ बढ़ रहे हैं। साधू दल के शुभांकर मजूमदार ने बताया कि असम राज्य के होजाई जिले के लंका के रामनगर वार्ड स्थित स्थान से पदयात्रा 17 नवंबर 2023 को प्रारम्भ हुई थी। राम भक्त साधु लगभग 15 सौ किमी की दूरी पैदल तय कर बस्ती जिले में पहुंच गए हैं। असम के राम जानकी मंदिर के संत बालक दास ने बताया कि पहले भी हम लोग रामलला का दर्शन कर चुके हैं। संतों की टीम में 85 वर्षीय संत भी थे जो राम मंदिर आंदोलन में भी जा चुके हैं। संत हरिदास ने बताया कि उन्हें उसे क्षण का बेसब्री से इंतजार है जब रामलाल अपने घर में विराजमान होंगे। ओम साधु सत्संग मंडल लंका के 14 लोग शामिल हैं। 17 नवंबर को वहां से पैदल यात्रा पर निकले थे। साधू दल में शैलेन्द्र बाबा, सुभांकर, विकास मजूमदार, हरलाल विश्वास, हरिधन विश्वास, देवेंद्र सरकार, रतन मोहरा, सुमित बागदी, रतन बागदी, साधु रिकेसन, अभिमन्यु दास, सुबूत बावड़ी, प्रणव दास, भूपाराम नाथ शामिल हैं।

Back to top button