बंगाल में ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शासन विफल हो गया है: माणिक साहा

सिलीगुड़ी: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल में प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री के बाद गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मालदा रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि माणिक साहा का मालदा का दो दिवसीय दौरा है। बागडोगरा एयरपोर्ट से मालदा के लिए रवाना होने से पहले माणिक साहा ने पत्रकारों से कहा कि मालदा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा और संगठनात्मक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री गारंटी की बात करते हैं और गारंटी भी देते है। वहीं, उन्होंने संदेशखाली की घटना पर ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शासन विफल हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के विभिन्न इलाकों में जिस तरह की घटना घट रही है वह वांछनीय नहीं है।
त्रिपुरा में विपक्षी दल ही खत्म : त्रिपुरा की मुख्य विपक्षी पार्टी टिपरा मोथा आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई है। इसके दो विधायकों को माणिक साहा कैबिनेट में भी शामिल किया गया है। विधानसभा में 13 विधायकों के साथ प्रद्योत देव वर्मा के नेतृत्व वाली प्रमुख विपक्षी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले भगवा ताकतों को समर्थन देने का फैसला किया। देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा और सत्तारूढ़ दलों के कई नेता उपस्थित थे। सरकार में हो सकते हैं 12 मंत्री : त्रिपुरा सरकार में इस समय मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत नौ मंत्री हैं. इन दो नई नियुक्तियों के साथ राज्य में अब मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित 11 मंत्री हो गये हैं। नियमों के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।।इससे पहले अनिमेष देबबर्मा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सदन के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को सौंपा। अनिमेष देबबर्मा ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राज भवन जाएंगे। इस समय राज्य से बाहर प्रवास कर रहे टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्युत देब बर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएंगे। हाल ही में हुआ त्रिपुरा समझौता
कुछ दिन पहले ही टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली में राज्य के मूल निवासियों के सभी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button