आज सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हो रही विधानसभा के वोटों की गिनती, सिक्किम में एसकेएम तो अरुणाचल में भाजपा आगे

अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिक्किम और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के परिणाम आज दोपहर तक आएंगे। दोनों राज्यों के अब तक के रुझान बताते हैं कि जनता ने मौजूदा सरकार को एक बार फिर सेवा का मौका दिया है। अरुणाचल में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी, तो सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा रुझानों में बहुमत हासिल कर चुका है।सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है। मतगणना के दौरान एसकेएम बहुमत से ज्यादा आंकड़ों से आगे बढ़ रही है। सिक्किम में मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच होनी है। राज्य में भाजपा कांग्रेस दो अन्य अहम पार्टियां हैं। 2024 में अरुणाचल प्रदेश सिक्कम में मतदान प्रतिशत: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ. विधानसभा चुनाव 2019 में यह 82.17 प्रतिशत रहा. सिक्किम में विधानसभा चुनाव 2024 में 79.88 प्रतिशत वोटिंग हुई. विधानसभा चुनाव 2019 में यह 81.43 प्रतिशत था।आपके मन में सवाल उठ सकता है कि इस जल्दबाजी की वजह क्या है?जी हां, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती आज सुबह छह बजे से शुरू हो गई है। अरुणाचल में शुरुआती नतीजे भाजपा को आश्वस्त कर रहे हैं। भगवा दल पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुका है। दो घंटे की काउंटिंग में जो रुझान मिले हैं उसके मुताबिक अरुणाचल में भाजपा 60 में से 31 के जादुई आंकड़े को आसानी से हासिल कर सकती है।दूसरी तरफ सिक्किम में 32 सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 26 सीटें जीत सकता है। शुरुआती रुझानों में SDF को 1-2 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।अब बात काउंटिंग आज क्यों?: दरअसल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती की तारीख 4 जून की जगह दो जून कर दी गई थी क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून यानी आज समाप्त हो रहा है. ऐसे में नए सदन के गठन के लिए आज परिणाम आना जरूरी था. चुनाव अधिकारियों की मानें तो दोपहर बाद तक दोनों राज्यों के परिणाम घोषित हो सकते हैं।निर्वाचन आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की राज्य विधानसभाओं के साथ-साथ विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनने का पूर्वानुमान जताया गया है. तीन एजेंसियों का दावा है कि भाजपा की अगुआई वाला एनडीए 400 पार कर सकता है। यूपी में भाजपा को 70 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु में 20 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। बंगाल और ओडिशा के परिणाम चौंका सकते हैं। ऐसे में देश की नजरें 4 जून को काउंटिंग पर लगी हुई हैं।

Back to top button