सिलीगुड़ी के विधायक को मिली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी

सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शंकर घोष को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नया मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घोषणा भाजपा विधायक मनोज तिग्गा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने और यह पद खाली होने के बाद की गई। तिग्गा 18 वीं लोकसभा के लिए अलीपुरद्वार सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में घोष सिलीगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पहली बार विधायक चुने गए हैं। वह 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। घोष को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और सांसद राजू बिष्ट के करीबी माने जाते है। शंकर घोष विधायक बनने के पहले बंगाल के शहरी विकास मंत्री अशोक नारायण भट्टाचार्य के साथ राजनीति की एबीसीडी सीखा था। एसएफआई ,डीयूएफआई जैसे संगठन में रहते हुए वह लगातार समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले नेता रहे है। शहर के वार्ड 24 से वह वार्ड पार्षद भी रह चुके है। शंकर घोष के मुख्य सचेतक बनाए जाने पर यह तय माना जा रहा है की वह उत्तर बंगाल की उपेक्षा, विभागों में चल रहे लूट खसोट, भ्रष्ट अधिकारियों, माफिया, सिंडीकेट राज आदि का समय समय पर सदन के अंदर और बाहर पोल खोलते रहेंगे। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button