संपत्ति का ब्योरा न देने पर 2.44 लाख राज्यकर्मियों का वेतन रोका,दो अक्टूबर तक ब्यौरा देने के आदेश संग वेतन जारी करने का नया आदेश

संपत्ति का ब्योरा न देने पर 2.44 लाख राज्यकर्मियों का वेतन रोका,दो अक्टूबर तक ब्यौरा देने के आदेश संग वेतन जारी करने का नया आदेश

लखनऊ : शासन के आदेश और रिमाइंडर के बाद भी मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा न देना 2.44 लाख कर्मचारियों पर भारी पड़ गया। इनका अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है।
राज्यकर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए कहा गया था। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों को पत्र लिखकर 31 अगस्त तक ब्योरा उपलब्ध करवाने को कहा था। हिदायत दी गई थी कि अगर ब्योरा नहीं दिया, तो वेतन रोक दिया जाएगा। इसके बाद भी 6.02 लाख कर्मचारियों ने ही संपत्ति का खुलासा किया है। प्रदेश सरकार ने अब 2 अक्टूबर तक संपत्ति का ब्यौरा देने की अवधि बढ़ाने के साथ जिन कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रोका गया था जारी करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Back to top button