Basti News:नम आंखों से भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई

Basti News:नम आंखों से भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई

उप्र बस्ती शहर में शारदीय नवरात्र के सप्तमी से शुरू दुर्गा पूजा उत्सव का समापन बृहस्पतिवार को शरद पूर्णिमा के दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो गया। विसर्जन में शहर में भव्य मेला लगा। भक्तों ने मां का दर्शन करते हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

शाम होते ही प्रतिमाएं विसर्जन के लिए अमहट घाट पर पहुंचने लगी थीं। सुबह छह बजे तक विसर्जन होता रहा। पंडालों में मां दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती, कर्तिकेय समेत अन्य प्रतिमाएं थीं। शहर के सभी मार्गों पर प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकली तो माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक व अन्य वाहनों पर साज-सज्जा के साथ देवी प्रतिमाओं का निकलना शुरू हुआ तो पूरा शहर जयकारें से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की टोली के साथ आयोजन समिति के लोग नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। देवी भजनों के बीच लोग नाचते-थिरकते रहे। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी माता रानी से सुख, समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें नम ऑखों से विदाई दिए।

Back to top button