बस्ती नगर निकाय में अध्यक्ष पर 153 और सदस्य के लिए 1120 लोगों ने दाखिल किया पर्चा
बस्ती नगर निकाय में अध्यक्ष पर 153 और सदस्य के लिए 1120 लोगों ने दाखिल किया पर्चा
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/04/125-780x450.jpg)
उप्र बस्ती जिले में निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन दस निकायों में अध्यक्ष के लिए 176 और सभासद के कुल 153 पदों पर 1120 लोगों ने पर्चा दाखिल कर अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन-पत्रों की आज मंगलवार को जांच होगी। आठवें दिन पार्टी के अलावा बड़ी संख्या में निर्दल प्रत्याशियों ने नामाकंन किया। आखिरी दिन 89 अध्यक्ष व 369 सदस्य के पर्चे दाखिल किए गए। दिनभर शहर की नगर पालिका और जनपद की नौ नगर पंचायतों में प्रमुख उम्मीदवारों को लेकर गहमा-गहमी बनी रही। नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण जनपद की सभी तहसीलों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इसके लिए काफी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। नगर पालिका सीट पर सोमवार को भाजपा उम्मीदवार सीमा खरे अपने पति अनूप खरे के साथ पूरे लाव-लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंची तो उनके साथ जिलाध्यक्ष को छोड़कर संगठन के बड़े नेता और सांसद एक साथ खड़े नजर आए हैं। जिलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी नामांकन स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा। बसपा से प्रीती त्रिपाठी पत्नी प्रदर्तन त्रिपाठी ने संतप्रकाश त्रिपाठी के साथ पर्चा दाखिल किया जबकि कांग्रेस की शबीहा खातून ने अपने पति पूर्व विधायक अफसर यू अहमद के साथ पर्चा भरा।नपा अध्यक्ष के प्रत्याशी
सीमा खरे – भाजपा
नेहा वर्मा – सपा
प्रीती त्रिपाठी – बसपा
शबीहा खातून- कांग्रेस
बबिता – सुभासपा
शालू राजपाल- पीआरजे
विनीता -आप
राजेश्वरी -निर्दल
सीमा गुप्ता – निर्दल
अमृता- निर्दल
जाफरूनिशां- निर्दल
सुबुही निकहत-निर्दल
नेहा शुक्ला – निर्दल
नीलम चतुर्वेदी-निर्दल
रोशनजहां -निर्दल
अब तक हुए नामांकन
नगर निकाय अध्यक्ष सदस्य
नपा बस्ती 15 182
नपं बनकटी 17 94
नपं मुंडेरवा 11 76
नपं गनेशपुर 16 144
नपं नगर बाजार 22 129
नपं गायघाट 11 61
नपं हरैया 26 92
नपं कप्तानगंज 23 101
नपं बभनान 04 91
नपं रुधौली 25 122
कुल योग 176 1120