देश की तरक्की के लिए किसानों की खुशहाली जरूरी: नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित

श्रावस्ती : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश की तरक्की के लिए किसानों का खुशहाल होना जरूरी है। देश व प्रदेश के विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है। ग्राम प्रधान गांव के विकास की मुख्य धुरी है। श्रावस्ती जिले के मुख्यालय भिनगा में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व राज्य की सरकार जीरों टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। किसानों के हित के लिए पीएम किसान सम्मान निधि से लाखों किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा किसानों के हित में कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो पाता था। आज यूपी समेत अन्य राज्यों में खेती के नये आयाम प्राप्त हो रहे है। उत्पादन के क्षेत्र में देश नंबर एक बन रहा है। जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे है। सम्मेलन को जिपं अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक रामफेरन पांडेय समेत अन्य ने भी संबोधित किया।

आदिवासी कार्यकर्ता के घर केंद्रीय मंत्री ने किया भोज
श्रावस्ती : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सिरसिया ब्लॉक के मोतीपुर कला गांव में थारू जनजाति के कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी के घर पहुंच भोजन किया। कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री व अन्य को जंगल में पाये जाने वाले मोहराइन पौधे के पत्ते से बने पत्तल में खाना परोसा। जंगल में पाये जाने वाले पौधे विजय शाल के गिलास में पानी पिलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी ब्लॉक के गांव गब्बापुर में बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश अफसरों को दिए, जिससे किसानों को जल्द लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button