राम सिंह पटेल को अपना दल एस से प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अपना दल एस संगठन ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। प्रदेश कोषाध्यक्ष व गौर तृतीय से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल को प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच की जिम्मेदारी दी गई है। नए पद भार के साथ गृह जनपद में प्रथम आगमन पर राम सिंह पटेल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके निवास स्थान ग्राम छितहा तक बाइक रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपने दायित्व निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राम नयन पटेल, अभिमन्यु पटेल, झिनकान चौधरी, विवेक चौधरी, सूरज पटेल, राम कुमार पटेल, सुखराम पटेल, राजमणि पटेल, रामजीत पटेल, प्रदीप पटेल राणा, परशुराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button