यूपी के उपचुनावों माकपा करेगी सपा और रालोद का समर्थन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का फैसला

  1. उपचुनावों माकपा करेगी सपा और रालोद का समर्थन

    लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवारों का समर्थन माकपा करेगी।
    जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्तमान में हमारे संविधान और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला भाजपा और उसकी सरकारों की तरफ से हो रहा है इसलिए संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत के लिए जरूरी है कि चुनाव में भाजपा को शिकस्त दी जाए। मैनपुरी और रामपुर में सपा तथा खतौली में राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला माकपा उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल द्वारा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button