एक लाख मनरेगा मजदूरो का आधार सत्यापन में फेल

एक लाख मनरेगा मजदूरो का आधार सत्यापन में फेल

उप्र बस्‍ती जिले में ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा के तहत पंजीकृत सभी मजदूरों के आधार को जॉबकार्ड से सीडिंग कराने का निर्देश दिया था। बस्ती जिले में यह कार्य 99.53 प्रतिशत पूरा हो गया है। अभी आधा प्रतिशत से  से कम लोगों के आधार फीडिंग नही हो पाया है। इसमें मृतक और स्थान छोड़कर दूसरे जगह पर जाने वाले मनरेगा मजदूर शामिल हैं। फीड  किए गए आधार कार्ड का जब सत्यापन कराया गया तो एक लाख मजदूरों के आधार मिसमैच हो गए। सत्यापन में फेल हुए इन मजदूरों का ब्लॉकों पर शिविर लगाकर आधार कार्ड सही कराने का निर्देश डीसी मनरेगा ने दिया है।
 जिले में कुल 399219 मनरेगा मजदूर सक्रिय हैं। इनमें से 397460 मजदूरों का आधार कार्ड जॉबकार्ड से लिंक करा दिया गया है, जो लक्ष्य का 99.53 प्रतिशत है। शेष बचे मजदूरों की संख्या महज 1859 है, जिसमें कुछ मृतक तथा कुछ स्थान छोड़ने वाले शामिल हैं। अब इन अवशेष मजदूरों के आधार लिंक कराने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके उलट जिन मनरेगा मजदूरों के आधार लिंक हो गए हैं, उसमें सत्यापन के दौरान 99554 फेल हो गए हैं।

Back to top button