गोण्डा के हर्ष सिंह बने डिप्टी एसपी हासिल किया तीसरी रैंक
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230408-WA0228-780x470.jpg)
गोण्डा के हर्ष सिंह बने डिप्टी एसपी हासिल किया तीसरी रैंक
गोंडा जिले के विकास खंड छपिया क्षेत्र के ग्राम तेजपुर निवासी हर्ष सिंह का पहली बार ही सिविल सेवा सर्विसेज परीक्षा 2022 में डिप्टी एसपी के पद चयन हुआ है। हर्ष सिंह ने डिप्टी एसपी में तीसरा रैंक प्राप्त किया है। इनके पिता अरविंद कुमार सिंह भी पीसीएस अधिकारी है। वर्तमान में पैकफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर है। चाचा विनोद कुमार सिंह हाईकोर्ट लखनऊ में एडवोकेट है। पहले ही प्रयास में इन्हें सफलता प्राप्त हुई है।इनकी शिक्षा गांव से न होकर लखनऊ से हुई है।इन्होने आईएएस की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण किया है। जिसका साक्षात्कार देना है। इन्होंने राम मनोहर लोहिया नेशनल ला विश्वविद्यालय से विधि स्नातक किया है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व चाचा विनोद सिंह को दिया है। इनके चयन पर क्षेत्रवासियों नें प्रसन्नता व्यक्त की है।