भाजपा का वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र पूरी दुनिया मान रही – मत्स्य मंत्री संजय निषाद

भाजपा का वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र पूरी दुनिया मान रही - मत्स्य मंत्री संजय निषाद

 

उप्र बस्ती जिले में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भाजपा के साथ मिल कर निषाद पार्टी ने समाज के उत्थान की पहल की है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निषाद कल्याण कोष की स्थापना हुई है। निषाद समाज स्वावलंबी बने इसका प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को पढाएं जिससे वे देश की मुख्य धारा में जुड़कर कुछ कर सकें। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो का नारा देने वाली कांग्रेस ने ही देश के टुकडे किए थे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान को भी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‌टिप्पणी की।

मंत्री निषाद रविवार को शहर के फौव्वारा तिराहे पर डॉ. राकेश श्रीवास्तव के पिता स्व. रमेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्य तिथि पर आयोजित सहभोज कार्यकम में देर शाम पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के कांग्रेस के पक्ष में दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे सुबह कुछ और शाम को कुछ बयान देते हैं। उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो पद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश को बांटा था, अब उसे जोड़ने चले हैं। भाजपा का वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र पूरी दुनिया मान रही है। तभी तो पाकिस्तान सहित दुनिया के सभी देश भारत के पक्ष में खड़े हैं। कहा क‌ि गैर भाजपा सरकार में निषाद समाज उपेक्षित था, जिसे अब मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button