सारस के बाद क्या अब मोदी जी के मोर पर भी कार्यवाही होगी: अखिलेश

सारस के बाद क्या अब मोदी जी के मोर पर भी कार्यवाही होगी: अखिलेश

इटावा.करहल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार का बोलवाला है। सरकारी विभागों में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। थाने और तहसील में दूने पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। श्री यादव ने रविवार शाम करहल के सेंट जोसेफ वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि सरकार केवल नफरत बांट रही है। जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से विरोधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। पीड़ितों की कोई सुनवाई इस सरकार में नहीं है। अमेठी में आरिफ और सारस से अपनी भेंट का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया कि बेचारे सारस का क्या गुनाह था जो उसे चिड़ियाघर में कैद करने की सजा दे दी। ऐसी कोई कार्यवाही करनी भी थी तो मेरे खिलाफ करते। प्रधानमंत्री मोदी जी तो भी मोर पालते हैं, उनके खिलाफ भी क्या इसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। आम आदमी की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। किसानों की आय दोगुना करने बातें खूब कहीं जबकि उन्हें उपज का उचित मूल्य तक मुहैया नहीं करा पा रही है। बेचारे आलू उत्पादक बर्वाद हो गए हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की सांसदी खत्म किए जाने के सम्बंध में उन्होंने कहा कि दल बदल विरोधी कानून के प्राविधान कांग्रेस सरकार के दौरान ही बदले गए थे। कांग्रेस खुद अपने बनाए कानून में फंस ही गई। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित कई प्रमुख सपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

Back to top button