बमुश्किल कट रहीं हैं बांदा जेल मे बंद माफिया मुख्तार की रातें

सारी रात बदलता रहता है करवटें,नहीं करता कोई डिमांड

 

बांदा की जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की एक-एक रात इन दिनो बमुश्किल कट रही है। वह सारी रात करवटें बदलता रहता है। बताते हैं कि जेल में बंद मुख्तार अपने मुकदमों और परिवार की टेंशन में बेचैनी भरे दिन काट रहा है। माफिया की हालत ये हो गई है कि जेल में वह किसी से बात नहीं करता। न कोई डिमांड करता ! न किसी से कोई खातिरदारी कराता ? बस करवटे बदलता रहता है। जो भी कहता है, सीधे वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के दौरान कोर्ट में कहता है। पिछले दिनों जेल में खातिरदारी के कारण जेल स्टाफ के कई कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।
जेल सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी इन दिनों बहुत बेचैन है। जेल की तन्हाई बैरक में तन्हाईयों से भरे एक-एक पल काटने को मजबूर है। एक तरफ उसे मुकदमों मे और सजा होने की चिंता सता रही है ! दूसरी तरफ बेटे-बहु यानी परिवार की यादें आ रही है। पिछले काफी दिनों से वकील के अलावा कोई परिवारिक व्यक्ति मुख्तार से मिलने भी नही आया। उसने हाल ही में कोर्ट से परिवार से मिलने और बात करने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि इस बाबत अभी कोर्ट का कोई आदेश बांदा जेल प्रशासन को नहीं मिला है।

भयभीत रहता है मुख्तार
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाया गया था। जिसके बाद से मुख्तार अंसारी इसी जेल में बन्द है। कई बार उसे पेशी के लिए दूसरे जिलों मे कड़ी सुरक्षा के बीच ले भी जाया गया था। लेकिन इन दिनों उसे पेशी में जाने से डर लगता है। ऐसा कहा जा रहा है कि उसे अतीक और अशरफ की हत्या के बाद खुद के साथ अनहोनी का डर सता रहा है। जिस कारण वो कोर्ट मे पेश होने के बजाय वीडियो कॉफ्रेंसिंग से पेशी कराने की गुहार लगाता है।

नहीं करता अब कोई डिमांड
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””
बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि, ‘बंदी मुख्तार बांदा जेल में कोई डिमांड नहीं करता। जो भी कहता है कोर्ट के सामने कहता है। उसने परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन कोर्ट से अबतक कोई डायरेक्शन नहीं मिला है। मिलेगा तो जरूर पालन किया जाएगा। एक वकील ही उससे मिलने आते हैं। परिवार का कोई नहीं आया। जिससे वह परेशान तो है ही ! अगले मामलों की तैयारी में भी जुटा है। मुख्तार को खाना जेल मैनुअल के अनुरूप दिया जा रहा है। सुरच्छा ब्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद ह

Back to top button