बस्ती जिले से 28 को रामलला का दर्शन करने जाएंगे भाजपाई

बस्ती जिले से 28 को रामलला का दर्शन करने जाएंगे भाजपाई

उप बस्ती जिले में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बुद्धवार को भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक किया। बैठक में पार्टी की ओर से चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप, बूथ प्रबंधन, पीएम विश्वकर्मा, दीवाल लेखन, ज्वाइनिंग कमेटी, लाभार्थी सम्पर्क, 22 जनवरी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम, गांव चलो अभियान, नव मतदाता अभियान, सहकारिता विभाग, मन की बात, लोकसभा विस्तारक जैसे अभियानों पर पूछताछ कर जानकारी ली।
मुख्य अतिथि राकेश सचान ने कहा कि पार्टी ने जितने अभियान चलाए हैं ये सभी अभियान महत्वपूर्ण हैं। 28 जनवरी को बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं को अयोध्या में रामलला का दर्शन होगा। उसके पहले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओ को सुनना है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओ के माध्यम से हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। विपक्ष अब सोच ही नहीं पा रहा है कि लोकसभा की शुरूआत कहां से करें। बैठक की अध्यक्षता करते बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हमें हर एक बूथ को सशक्त करना है। पन्ना प्रमुख की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 22 जनवरी को हम सभी कार्यकर्ता अपने निकट मंदिरों पर व्यवस्थित रूप से सजावट कर घरों में दीवाली मनाएंगे। 28 जनवरी को प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ता अयोध्या चलेंगे और भव्य राम मन्दिर का दर्शन करेंगे। पहले से ही रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी को समाप्त हो रही है। इसके बाद गांव चलो अभियान की शुरूआत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, दयाशंकर मिश्र, प्रेमसागर त्रिपाठी, यशवंत सिंह, अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव, पवन कसौधन, महेश शुक्ला, रामसिंगार ओझा, भानुप्रकाश मिश्रा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, श्रुति अग्रहरि, राजेश पाल चौधरी, दिलीप पाण्डेय, रोली सिंह आदि जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Back to top button