भाजपा में लौटे पूर्व जिला मंत्री आशीष शुक्ला

भाजपा में लौटे पूर्व जिला मंत्री आशीष शुक्ला

उप्र बस्ती जिले में भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष व पूर्व जिला मंत्री रहे आशीष शुक्ल रविवार को अपने समर्थकों के साथ फिर से पार्टी में शामिल हो गए। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आशीष शुक्ल और उनकी पत्नी नेहा शुक्ला को पार्टी की सदस्यता दिलाया। नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से अलग होकरआशीष शुक्ल ने पत्नी नेहा शुक्ला निर्दलीय चुनाव मैदान उतारा था। रविवार को पुन: पार्टी की सदस्ता ग्रहण किया। यहीं पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। विनेंद्र सिंह पप्पू, तेज बहादुर चौधरी प्रधान अकारी, रणजीत सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने आशीष को पार्टी की सदस्यता दिलाया।

Back to top button