पीएम सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने किसान सम्मानित
पीएम सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने किसान सम्मानित
उप्र बस्ती जिले में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के चार वर्ष पूरा होने पर गौरा धमौरा गांव में नमो किसान सम्मान दिवस हुआ। इसमें भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सात किसानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया गया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीब किसानों की पीड़ा को समझा। किसान सम्मान निधि योजना के लागू हो जाने से करोड़ों किसानों की स्थितियों में बदलाव आया है। कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है।विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राम चरन चौधरी ने कहा कि किसान खुशहाल हों और उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य मिले। इस दिशा में सरकार गंभीर है। प्रदेश सरकार के बजट में किसान हितों के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों की उपेक्षा हुई। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की घोषणा कर उसे जमीनी धरातल पर लागू कराया। यह योजना मध्यम और लघु सीमान्त किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है।सांऊघाट प्रमुख अभिषेक कुमार, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षता सांऊघाट मण्डल के अध्यक्ष धन्नजय सिंह ने किया। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, नागेन्द्र शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी, विकास मिश्र, वशिष्ठ मुनि, विवेक चौधरी, अर्जुन कुमार, इन्द्रेश कुमार, स्नेह पाण्डेय आदि मौजूद रहे।