आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय बगान श्रमिक घायल

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल हो गए है। इनमें से दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को चाय बगान श्रमिक चाय पत्ता तोड़ रहे थे। इस दौरान चुआपारा चाय बागान में श्रमिक पत्तियां तोड़ रहे थे। तभी आकाशीय बिजली श्रमिकों के सामने गिर गई जिससे 15 श्रमिक घायल हो गए। घायलों में नौ महिला श्रमिक भी शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को लताबारी अस्पताल ले जाया गया जहां दो महिला श्रमिकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद अन्य चाय बागान श्रमिकों में भय का माहौल बना हुआ है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button